बुलंदशहर : में जगह जगह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे का स्वागत, 2027 की तैयारियों में जुटने के दे गए निर्देशबुलंदशहर । कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे रविवार को अपने बदायूं कार्यक्रम के लिए बुलंदशहर से गुजरे। इस दौरान जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने सिकंदराबाद टोल पर सैकड़ों कांग्रेसियों के साथ राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे का स्वागत कर फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। भूड़ चौराह पर कांग्रेसियों ने मनीष चतुर्वेदी, साजिद गाजी और नईम मंसूरी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस की ओर से स्वागत किया। शिकारपुर में परशुराम चौक पर जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा और नगर अध्यक्ष शेर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भगवान परशुराम की प्रतिमा पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने माल्यार्पण किया । कांग्रेस जिलाध्यक्ष और स्थानीय नेताओं ने भगवान परशुराम की तस्वीर अविनाश पांडे को भेंट की। वहीं, डिबाई के भीमपुर दोराहे पर जिला उपाध्यक्ष विपुल कौशिक और तपन गौड़ के नेतृत्व में, नरोरा में नगर अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया। जिला कांग्रेस कमेटी के जगह जगह स्वागत कार्यक्रम से राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्लित नजर आए।मीडिया से बातचीत में अविनाश पांडे ने कहा कि AI सबमिट में युवाओं के मुद्दों, ट्रेड डील और एपस्टिन फाइल को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन बिल्कुल सही था। उन्होंने कहा कि गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से कहीं भी प्रदर्शन हो, इसमें कोई बुराई नहीं है।उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर मजबूती से तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती की अपनी-अपनी राजनीति है, लेकिन इंडिया गठबंधन जिन लक्ष्यों को लेकर बना था, उस पर कायम है। 2027 में अभी समय है, बहुत कुछ बदलेगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए अविनाश पांडे ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है, जबकि भाजपा धर्म और जाति की राजनीति कर लोगों को गुमराह कर रही है। अविनाश पांडे ने जिला कांग्रेस कमेटी को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और एसआईआर पर मजबूती से नजर रखने के निर्देश दिए। अविनाश पांडे ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बुलंदशहर में कार्यक्रम के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कहा कि जल्द ही बुलंदशहर कांग्रेस को कार्यक्रम देंगे। उन्होंने बुलंदशहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान की सक्रिय कार्यशैली की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, शकील अहमद, नितिन भटनागर, हाजी फाजिल, साजिद गाजी, डॉ. जाकिर, भजनलाल विमल, शिवकुमार शर्मा, प्रो. टेकचंद, नईम मंसूरी, साजिद चौधरी, डॉ. इरफान, किशन चौधरी, तपन गौड़, विपुल कौशिक, दिनेश शर्मा, नितिन शर्मा, इशू शर्मा, राकेश भाटी, डॉ. शुजात, मनीष चतुर्वेदी, आदर्शदेव शर्मा, सचिन वशिष्ठ, मनोज शर्मा, लुकमान चौहान, पुष्पेन्द्र चौधरी, सिराज खान, हामिद खान, इस्लामुद्दीन, अल्लाह दिया, शोएब खान, पवन कुमार, सगीर अहमद, शेर खान, नरेश बाल्मिकी, नवाब सभासद, संजय शर्मा, सुभाष शर्मा, पूजा शर्मा, तुषार शर्मा, पवन जाटव, मनीष कुमार, हर्षवर्धन , राजेंद्र कुमार, साहिल शाह, तरुण गिरी, वीरेंद्र शर्मा, हाफिज, जीशान सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
सभी 403 सीटों पर विधानसभा की तैयारी कर रही कांग्रेस
