अवैध रूप से पटाखे बेच रहे व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत मेंविस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज

औरंगाबाद : बुलंदशहर शब ए बारात त्यौहार पर कस्बे में जमकर आतिशबाजी बेची जाने की सूचना पर पुलिस ने मेन बाजार में आतिशबाजी बेच रहे एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। आरोपी के कब्जे से ग्यारह किलो ग्राम आतिशबाजी बरामद कर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शब ए बारात त्यौहार पर कस्बे में अनेक स्थानों पर आतिशबाजी बेची जा रही थी। गोपनीय सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने जामा मस्जिद के सामने से एक व्यक्ति को उठाया और अपने साथ ले गई। सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मेन सदर बाजार स्थित नोएडा आई क्लीनिक के बगल में अवैध रूप से आतिशबाजी बेच रहे वारिस पुत्र मुजम्मिल निवासी मेन बाजार कस्बा औरंगाबाद को विभिन्न प्रकार कीआतिशबाजी के साथ हिरासत में लिया। पकड़ी गई आतिशबाजी का वजन ग्यारह किलो ग्राम था। उसके पास आतिशबाजी बिक्री का कोई लाइसेंस नहीं था।अभियुक्त का विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5तथा 9 बी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *