बुलंदशहर (संवाददाता) जेपी गुप्ता : बुलंदशहर विधानसभा के काला आम मंडल के पंचशील शक्ति केंद्र पर देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी के अभिभाषण पर संगोष्ठी कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया रहीं।
प्रमुख रूप से जिला महामंत्री संजय गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष शरद त्रिवेदी, जिला मीडिया प्रभारी एवं शक्ति केंद्र प्रभारी संजय माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष गौरव मित्तल, मंडल प्रभारी अग्रसेन मंडल पूजा गुप्ता, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ नरेंद्र बंसल, शक्ति केंद्र संयोजक एवं कार्यक्रम संयोजक तुषार गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राजपाल सिंह लोधी, कल्पना वर्मा, राधा सिरोही एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
