मंत्री अनिल कुमार का हुआ गांव जौंठ में जोरदार स्वागत अजब सिंह कपासिया के आवास पर पहुंचे मंत्री अनिल कुमार

औरंगाबाद : बुलंदशहर ग्राम जौंठ में शनिवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत सत्कार किया। मंत्री जी ने क्षेत्र के विकास पर चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार शनिवार को ब्लाक लखावटी अंतर्गत ग्राम जौंठ में गूर्जर नेता चौधरी अजब सिंह कपासिया के आवास पर पहुंचे। चौधरी अजब सिंह कपासिया के नेतृत्व में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने मंत्री का माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ भेंट कर शाल उढा कर जोरदार स्वागत सत्कार किया।मंत्री जी ने कपासिया के परिजनों से शिष्टाचार भेंट कर उनका हाल जाना।मंत्री जी ने गणमान्य लोगों के साथ क्षेत्र के विकास शिक्षा विज्ञान एवं तकनीकी सुविधाओं के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की। और प्रदेश सरकार द्वारा जनता की सुरक्षा, समृद्धि, स्वास्थ्य शिक्षा आदि के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने की अपील की।अजब सिंह कपासिया के नेतृत्व में गणमान्य लोगों ने मंत्री को सम्राट मिहिर भोज स्मारक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान, डॉ कुंवरवीर सिंह, शिकारपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश कुमार ,रालोद युवा जिलाध्यक्ष राहुल गूर्जर, समाजसेवी महावीर रौसा, विजय शर्मा शिवा ढाबा,अजीम नंबरदार तिलक राम पंवार,विजेंद्र नेता,बाबी गूर्जर धर्म पाल कपासिया सुधीर प्रधान, राजीव शर्मा बालका,आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *