अलीगढ़ : (जवां) : मंगलवार को कनौरा स्थित कुलदेवी सिद्ध पीठ मां कालिका माता मंदिर पर पांचवें वार्षिक उत्सव पर हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजित भंडारे में जनपद बुलंदशहर और अलीगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे हैं। मंदिर पर आयोजित भंडारे में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। भंडारे में आस आस के कई गांव के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया है।
जनपद के अलीगढ़ के थाना गोधा के गांव कनौरा स्थित कुलदेवी सिद्ध पीठ मां कालिका माता मंदिर पर पांचवा वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजित वार्षिक उत्सव का शुभारंभ भारती जानता पार्टी के जिलाध्यक्ष अलीगढ़ चौधरी कृष्ण पाल सिंह, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष विकास चौहान का संयुक्त रूप किया। ग्रामीणों ने दोनो नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बुलंदशहर जिलाध्यक्ष मूल रूप से कनौरा गांव के निवासी हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वह भावुक हो उठे। उसी दौरान अलीगढ़ के भाजपा जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भंडारे का शुभारंभ किया गया आयोजित भंडारे में कनौरा के साथ-साथ आसपास के करीब एक दर्जन से अधिक गांव के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया है। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत कुलदेवी सिद्ध पीठ मां कालिका माता मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, ग्राम प्रधान भुवनेश चौहान, खचेर पाल सिंह, अभिनंदन सिंह, अरविंद कुमार, गिरीश चंद्र प्रमुख, तारा सिंह, वीपी सिंह, मनोज चौहान, नीरज वर्मा भगवान दास, अनिल चौहान, देवेंद्र मित्तल, सोनपाल सिंह, जगदीश चौहान विशंभर सिंह पप्पू सिंह भीषज चौहन आदि लोग मौजूद रहे।
Я увидел в продаже коллекционное издание моей любимой книги. Не хватало немного денег, но займ с cntbank.ru решил эту проблему.