बुलंदशहर : आज दिनांक 19/4/2024 को भारतीय किसान यूनियन इंडिया की ग्राम डीलना, मोदीनगर में एक बैठक का आयोजन हुआ।जिसमे मुख्य रूप से किसानों और मजदूरों के हक और हित का बारे चर्चा की गई। और साथ भा कि यू इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र पहलवान ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से लोक सभा 2024 के चुनाव में अपने मत के अधिकार के बारे में और मतदान करने की अपील की। साथ ही पिछले काफी दिनों से संगठन में अनुशासनहीनता के कारण चमन प्रधान पुत्र जालीम सिंह ग्राम रोहटा जिला मेरठ को भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा प्रभारी के पद से व सभी संगठन के पदसे निष्कासित किया जाता है और सदस्यता भी रद्द की जाती है और अपने संगठन के सभी ग्रुपों से बाहर किया जाता है अगर हमारे संगठन का कही नाम लेकर के दुरुपयोग करते हैं तो हमारा कोई जिम्मेदारी नहीं होगी इसकी जिम्मेदार स्वयं चमन प्रधान होंगे।

Spread the love