औरंगाबाद : बुलंदशहर चामुंडा मंदिर परिसर में शनिवार को श्रृद्धालुओं ने भक्ति भाव से संकीर्तन किया। मंदिर में भंडारा किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम का शुभारंभ शनि दरबार में पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा एवं जसवंत सैनी जवाहर सैनी ने पूजा अर्चना करने के साथ किया। महिलाओं ने मंगल गीत गायन कर भक्ति भाव का परिचय दिया। भक्ति गीतों का अजब समां बांधा और श्रृद्धालुओं ने देर तक भक्ति रस में डूबकर पुन्य लाभ अर्जित किया। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बाबा शनिदेव को भोग लगाया गया। भोग के उपरांत कन्या पूजन कर भोजन कराया गया। सैंकड़ों लोगों ने पंक्तिबद्व बैठकर बाबा का प्रसाद हलवा सब्जी पूरी ग्रहण किया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष जसवंत सैनी, कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सैनी,राजू मैडिकल वाले पवन थोर चंद्र प्रकाश शर्मा कर्मवीर भड़ाना रजनीश एडवोकेट अर्जुन सर्राफ अजय मनीष अरुण मूलचंद आदि ने व्यवस्था संभाली।
चामुंडा मंदिर परिसर में हुआ संकीर्तन व शनिदेव का भंडारा
