युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का नामजद आरोपी नहीं हो रहा गिरफ्तार पीडिता ने एक माह पूर्व दर्ज कराया था मामला

औरंगाबाद : बुलंदशहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने अपनी मौसेरी बहन के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए उसका शोषण किया। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ 24 अक्टूबर को संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक नामजद आरोपी पुलिस की पहुंच से कोसों दूर बना हुआ है।एक ओर जहां शासन प्रशासन मिशन शक्ति अभियान, महिला सशक्तिकरण महिला सुरक्षा के तमाम दावे जोर शोर से प्रचारित करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रह रहा लेकिन हकीकत इस सबके कोसो दूर है। हकीकत में महिला को न्याय मिलना दूर की कोड़ी ही साबित हो रहा है।थाना अहमदगढ़ अंतर्गत ग्राम मामऊ निवासी एक युवती अपने माता-पिता की मृत्यु हो जाने के बाद अपने तीन छोटे भाइयों सहित औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरारी स्थित अपनी मौसी कमलेश पत्नी पन्ना सिंह के घर पर आकर रहने लगी। मौसी के लड़के अरविंद कुमार ने उसके साथ ना केवल जबरन शारीरिक संबंध बनाए बल्कि ब्लैकमेल करने की गरज से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। युवती ने मामले की जानकारी अपने गांव मामऊ जाकर अपने ताऊ को दी।‌ और आरोपी को नामजद करते हुए औरंगाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बी एन एस की धारा 69,77,351(3) के अंतर्गत नामजद आरोपी अरविंद कुमार पुत्र पन्ना सिंह निवासी बरारी थाना औरंगाबाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बाबजूद इसके अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पीड़िता ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से न्याय की गुहार लगाने की बात कही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *