करवा चौथ के मद्देनजर बाजारों में महिलाओं ने की जमकर खरीदारी सौन्दर्य प्रसाधन ज्वैलरी शॉप पर भारी भीड़ उमड़ी

औरंगाबाद : बुलंदशहर सुहागिनों के सर्वाधिक सर्वप्रिय पर्व करवाचौथ के मद्देनजर कस्बे में सौंदर्य प्रसाधन ज्वैलरी शॉप आदि पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। बाजार में लगभग सभी दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई।शुक्रवार को करवा चौथ व्रत पर्व मनाया जायेगा। पर्व के लिए महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सभी दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। अपने सुहाग की सलामती और दीर्घायु के लिए विवाहिता पूरे दिन निराहार रहकर उपवास करती हैं और चंद्र दर्शन कर अपने उपवास का समापन करती हैं। करवाचौथ पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *