बुलंदशहर : जिला कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर द्वारा आदि कवि महर्षि बाल्मिकी जी की जयंती के अवसर पर मोतीबाग स्थित महर्षि बाल्मिकी पार्क में उनकी प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने महर्षि बाल्मिकी जी के उपदेशों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने कहा कि महर्षि बाल्मिकी जी ने समाज में समानता, न्याय और ज्ञान का संदेश दिया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि परिश्रम, शिक्षा और सदाचार से हर व्यक्ति समाज में सम्मान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का महर्षि बाल्मिकी ने दुनिया से परिचय कराया था । समाज के प्रत्येक नागरिक को रामायण के मानवीय मूल्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, मनीष चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री हर्षवर्धन बाल्मिकी ने कहा कि महर्षि बाल्मिकी की शिक्षाएं आज भी समाज सुधार का मार्ग प्रशस्त करती हैं। महर्षि बाल्मिकी का जीवन समर्पण और आत्मबल का प्रतीक है, जिसे हर भारतीय को अपनाना चाहिए। माल्यार्पण के बाद सभी ने एक स्वर में बाल्मिकी जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कांग्रेसियों ने इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, सुभाष गांधी, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, प्रशांत बाल्मिकी, साजिद गाजी, मनीष चतुर्वेदी, हर्षवर्धन बाल्मिकी, सचिन वशिष्ठ, आशु कुरैशी, राजीव अग्रवाल, विमलेश बाल्मिकी, जेपी शर्मा, राजेंद्र जाटव, अभिलाष बाल्मिकी, सलीमुद्दीन गौहर, साहिल शाह, सादिक सैफी, पूजा शर्मा, मुनेश दत्त, फिरोज खान, देशदीपक भारद्वाज आदि मौजूद रहे ।
जयंती पर कांग्रेस ने याद किए महर्षि वाल्मीकि, रामायण से मानवीय मूल्यों की प्रेरणा ले समाज महर्षि बाल्मिकी ने भगवान राम का दुनिया से कराया परिचय : कांग्रेस
