पूर्व मुख्यमंत्री का जन्म दिवस सपा जिला कार्यालय पर मनाया जायेगा

बुलन्दशहर : विजय कुमार त्यागी जिला महासचिव समाजवादी पार्टी बुलन्दशहर ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के सभी पूर्व विधायक, पूर्व सदस्य विधान परिषद, पूर्व जिलाध्यक्ष,पूर्व महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, पूर्व नगर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठो के अध्यक्ष, प्रदेश,राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सचिव,सदस्य, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, जोनल प्रभारी, समस्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव का जन्म दिवस दिनांक 1 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी, बुलन्दशहर पर मनाया जायेगा। कार्यालय पर हवन पूजा प्रातः 10:30 बजे से केक वितरण दोपहर 12:00 बजे तक किया जायेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *