बुलंदशहर : विधानसभा सिकन्द्राबाद के विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सरकार से सिकन्द्राबाद और गुलावठी ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र स्थापित करने की मांग की थी। अब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 55 विकास खण्डों में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत कन्स्ट्रक्शन आफ मल्टीपरपज सीड स्टोर एण्ड टेक्नोलाजी डिसेमिनेशन सेन्टर (किसान कल्याण केन्द्रों) के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित की है।विधायक लक्ष्मी राज ने अपने पत्र में कहा था कि सिकन्द्राबाद और गुलावठी ब्लॉक में किसानों की सुविधा हेतु कोई कृषि कल्याण केन्द्र नहीं है, जिस कारण से किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। अब सरकार की इस पहल से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा और उनकी स्थिति में सुधार होगा। किसान कल्याण केंद्रों की विशेषताएं इन केंद्रों पर किसानों को निम्नलिखित सुविधाएं मिलेंगी:- समस्त कृषि निवेश जैसे गेहूं, धान, मक्का, चना, मटर, मसूर, बाजरा, जौ, अरहर आदि पर 50% अनुदान- 50 किसानों के बैठने के लिए एक हॉल- कृषि से संबंधित आधुनिक तकनीकी का ज्ञान- रासायनिक दवा पर 50% अनुदान और बायोडवा पर 75% अनुदान- बीज एवं रक्षा के कर्मचारी एक साथ उपस्थित होकर किसानों की समस्या का समाधान करेंगेकार्यदायी संस्था की नामित सूची के अनुसार, अब सिकन्द्राबाद और गुलावठी ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्रों की स्थापना के लिए कार्य शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसानों को अपनी फसलों के लिए बेहतर बीज और तकनीकी जानकारी मिल सकेगी, जिससे उनकी उत्पादकता और आय में वृद्धि होगी।
विधायक लक्ष्मीराज सिंह की मांग पर किसान कल्याण केंद्रों की स्थापना के लिए कार्यदायी संस्था नामित
