समाजवादी पार्टी, बुलन्दशहर पर वीरांगना महारानी दुर्गावती जी की पुण्यतिथि मनायी गयी

बुलंदशहर : में आज दिनांक 24.06.2025 को जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी, बुलन्दशहर पर वीरांगना महारानी दुर्गावती जी की पुण्यतिथि मनायी गयी। जिसकी अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने की। तथा संचालन जिला महासचिव विजय कुमार त्यागी ने किया। सभा में मतलूब अली ने कहा कि, महारानी दुर्गावती, 16वीं शताब्दी की एक महान शासिका और वीरांगना थीं, जिन्होंने गोंडवाना क्षेत्र पर शासन किया था। उनका जन्म 5 अक्टूबर, 1524 को बांदा जिले के कालिंजर किले में हुआ था। उन्होंने 1550 से 1564 तक अपने नाबालिग पुत्र वीर नारायण की संरक्षिका के रूप में शासन किया। उन्हें मुगल शासक अकबर के खिलाफ अपने राज्य की रक्षा के लिए जाना जाता है। सभा में हाजी अख्तर, फिरे सिंह प्रजापति, विनीत राणा, चैधरी चन्द्रपाल सिंह, कैप्टन जगवीर सिंह यादव, कासिम प्रधान, परविन्दर यादव, मुकेश यादव, डा0 अखलाक, राजकुमार यादव, विवेक गौतम, रिजवान प्रधान, अली मौहम्मद, शादाब नम्बरदार, अब्दुल वाहिद आबिद अली, नबाव शाह जलाली आदि रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *