औरंगाबाद : बुलंदशहर गांव सुरजावली में मंगलवार को ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से यज्ञ कर गांव की सुख शांति की मनौती मांगी।विकास खंड लखावटी अंतर्गत ग्राम सुरजावली में मंगलवार को चामुंडा देवी मंदिर पर विशाल सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत अतर सिंह भगत ने पूजा अर्चना कराई। मुख्य यजमान ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी,लोकेश शर्मा,रामू लोधी पायल लोधी इतवारी लोधी फौजी लोधी ,आशा राम आदि रहे। यज्ञ के उपरांत गांव की खुशहाली सुख-शांति और समृद्धि की मनौती मांगते हुए ग्रामीणों ने समूचे गांव में धार लगाई। भगत जी ने धार कार्यक्रम की अगुवाई की। तमाम स्त्री पुरुष बच्चों ने सहभागिता की। प्रसाद वितरण किया गया। भंडारे का आयोजन किया गया। तथा ग्रामीणों की टोली ने ग्राम प्रधान की अगुवाई में अवंतिका जी पहुंच कर गंगा स्नान कर देवी मंदिर में आराधना करते हुए क्षेत्र की खुशहाली सुख-शांति की कामना की और बानर सेवा की।
गांव की समृद्धि खुशहाली और सुख शांति के लिए ग्रामीणों ने किया यज्ञ सुरजावली में हुआ आयोजन
