गुलावठी में हुई कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक, नए लोगों को जोड़ने का आव्हान

गुलावठी : बुलंदशहर। जिले के गुलावठी नगर में सोमवार को कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक सैयद उस्मान उर्फ अमान की अध्यक्षता में पूर्व चेयरमैन सैफुद्दीन इरफान के आवास पर हुई और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को ब्लॉक और नगर में मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक में बोलते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एड. जियाउर्रहमान ने कहा कि गुलावठी राजनैतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नगर है, यहां पार्टी का संगठन पहले मजबूत था, अब पुनः सक्रिय और सशक्त करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 40 साल सत्ता में न होने के बावजूद कार्यकर्ता कांग्रेस और विचारधारा से जुड़ हैं ।

उन्होंने कहा कि एकजुट होकर सभी को साथ लेकर चलन होगा और स्थानीय मुद्दों, लोगों की समस्याओं पर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी हर स्तर पर कार्यकर्ताओं और आम आदमी के सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने नए लोगों को ज्यादा से ज्यादा संगठन और पार्टी में जोड़ने का आव्हान किया।

बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता निगहत अब्बास और वरिष्ठ नेता बदर महमूद ने कहा कि बुलंदशहर में कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस नेता सैयद उस्मान उर्फ अमान ने कहा कि अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे और पार्टी को नगर व क्षेत्र में मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि पुराने लोगों को सम्मान देंगे और नए लोगों को जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश और संविधान को बचाने के लिए राहुल गांधी के साथ हैं। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नईम मंसूरी, आशु कुरैशी, फैज महमूद, सिराज मेवाती, अनीस कुरैशी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, राष्ट्रीय प्रवक्ता निगहत अब्बास, सुभाष गांधी, बदर महमूद, शकील अहमद, नईम मंसूरी, सैयद अमान अहमद, सैयद माविया, शुभम शर्मा, आशू कुरैशी, सिराज मेवाती, हनीफ बेग, जैद खान, फराज अहमद, आकिफ़ अहमद, तय्यब, साबिर, इमरान, मुस्तफा, हाजी निसार, जैन अहमद, सचिन वशिष्ठ, सुरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *