गांव फतेहपुर में राष्ट्रीय लोकदल ने जनसभा की

बुलंदशहर : आज 1 जून को खैर विधानसभा के गांव फतेहपुर में अरुण चौधरी प्रदेश महासचिव एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी एवं ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ब्रजेश चाहर के नेतृत्व में चौधरी हम्वीर सिंह जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल तथा मनोज दिवाकर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष न्याय प्रकोष्ठ के द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान की जनसभा कराई गई।

इस जनसभा में अरुण चौधरी ने समस्त जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान जिले लेवल से लेकर बूथ लेवल तक अधिक से अधिक संख्या में लोगों को परम श्रद्धेय भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पार्टी की नीति रीतियों को जन जन तक पहुंचाएं एवं अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता अभियान के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने का काम करें।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राम बहादुर सिंह, विकास चौधरी क्षेत्रीय महासचिव हस्तिनापुर एवं जगपाल सिंह प्रदेश महासचिव किसान प्रकोष्ठ तथा ब्रज क्षेत्र किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खैर के पूर्व विधायक भगवती सूर्यवंशी,तथा जिला महासचिव अमित अत्री आदि लोगों ने जनसभा को संबोधित किया और पार्टी को बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चला कर मजबूत करने का आवाहन किया।

सभा का संचालन शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने किया।

चौधरी हम्वीर सिंह जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल ने खासतौर से नवयुवकों एवं नारी शक्ति को भी अधिक से अधिक पार्टी से जोड़कर सदस्यता दिलाने का आवाहन किया। और सभी पदाधिकारी ने मनोज दिवाकर को जनसभा कराने के लिए धन्यवाद दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *