औरंगाबाद : बुलंदशहर राष्टृ सेविका समिति के तत्वावधान में मांगलिक सदन में शुक्रवार की देर शाम महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी अष्टभुजा स्त्रोत ईशोपनिषद चर्चा एवं प्रार्थना करते हुए किया गया। सभी सदस्याओं ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कमलेश सोलंकी ने जयतु जयतु अहिल्या माता गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। जाह्नवी मिशिका श्रेयांशी व सीमा पंवार ने अहिल्याबाई होल्कर पर लघु नाटिका प्रस्तुत की।बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। पूजा गुप्ता ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर विचार व्यक्त किए।गौरीवाला ने युद्ध कब योग बनता है पर विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन पूनम मांगलिक एवं कुंती गिरी ने संयुक्त रूप से किया। उषा, नीरू, ऋतु शशीबाला, रश्मि मिथलेश गीता तनिषा आदि मौजूद रहीं वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
राष्ट्रीय सेविका समिति ने मदरसा अहिल्याबाई होल्कर जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रम के महान नायकों की स्थापना की
