बुलंदशहर : में आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को वीर विजय सिंह हर्बल वाटिका जो ट्रांसपोर्ट नगर गेट के सामने और अकबरपुर के रास्ते पर भूड़ चौराहे स्थित है जिसकी घोषणा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा 23 सितंबर 2020 को की गई थी वहां से प्रशासन के द्वारा बोर्ड उखाड़ दिया है
आज कोमल गुर्जर एडवोकेट राष्ट्रीय सचिव युवजनसभा समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में वीर विजय सिंह पथिक हर्बल वाटिका पर सुबह 8:00 बजे हवन करना चाहते थे सामाजिक लोगों के साथ लेकिन उत्तर प्रदेश की इस तानाशाह सरकार ने सुबह से ही मुझे हाउस अरेस्ट करा दिया गया और हवन नहीं करने दिया गया देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान यह भाजपा सरकार कर रही है वीर विजय सिंह पथिक जी ने अग्रिम भूमिका में खड़े होकर देश की आजादी की लड़ाई लड़ी वह जनपद बुलंदशहर केगुठवाली गांव में जन्मे थे वह देश का गौरव थे
कोमल गुर्जर एडवोकेट ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही है भाजपा सरकार हम वीर विजय सिंह पथिक के वंशज हैं हम कभी अंग्रेजों से भी नहीं डरे यह भाजपा सरकार हमें नहीं डरा सकती सभी साथियों के साथ बैठकर आने वाले समय में आगे की रणनीति तय की जाएगी और वही बोर्ड द्वारा से लगवाया जाएगा हम अपने पूर्वजों का अपमान और देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान नहीं होने देंगे भाजपा सरकार हमारे समाज को अपमानित करने का काम कर रही है
स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही है भाजपा सरकार : कोमल गुर्जर एडवोकेट
