कांग्रेसियों ने कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव व डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनरेगा प्रज्ञा गौड़ के साथ वीर चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आजादी के महानायक को नमन किया

बुलंदशहर : शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेन्द्र सिंह राघव/प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में शहीद स्मारक अनूपशहर में लगी वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा व शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण व नमन कर 95वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनरेगा संग्राम प्रज्ञा गौड़ व उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने चंद्रशेखर आजाद को देश को आजाद कराने वाले महान क्रांतिकारी व आजादी का महानायक बताते हुए लाहौर में लाला लाजपत राय की मौत का बदला सॉण्डर्स की हत्या करके लिया। एवं दिल्ली पहुँच कर असेम्बली बम काण्ड को अंजाम दिया। उन्होंने कसम खाई थी कि वह कभी भी अंग्रेजों के हाथ जिंदा नहीं पकड़े जाएंगे और उन्होंने देश की आजादी की खातिर प्राणों का बलिदान दिया। देश के सच्चे देशभक्त चंद्रशेखर आजाद जी के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा में जुटने का आह्वान किया। श्रद्धांजलि देने वालों में उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनरेगा प्रज्ञा गौड़, उपाध्यक्ष सलाम खां, कौशल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विनय सोती, राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष शौकिन खान, प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा, शिवू कुरैशी, आदित्य गौड़ किरणपाल छुट्टन सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *