शिवसेना की संगठनात्मक बैठक संपन्न, चुनावी तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

बुलन्दशहर : शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने की। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले जिला पंचायत एवं विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिवसेना आगामी चुनावों में अधिक से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान चलाकर संगठन विस्तार करने तथा प्रत्येक वार्ड में पार्टी की मजबूती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में बुलंदशहर जनपद के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष सर्वेश राणा, राजकुमार गिरी, प्रदेश सचिव सुधीर सैनी, जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार तथा नगर अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *