बुलंदशहर : में आज राज बाबू पार्क, काले आम चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी जनपद बुलंदशहर महिला मोर्चा द्वारा नई दिल्ली में आयोजित AI Summit के दौरान नेशनल कांग्रेस द्वारा किए गए कथित नग्न प्रदर्शन के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शशि शर्मा ने किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस के इस कृत्य को देश की गरिमा एवं संस्कृति के विरुद्ध बताते हुए कड़ी निंदा की। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की।इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि शर्मा ने कहा कि “अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को धूमिल करने का कोई भी प्रयास निंदनीय है। कांग्रेस द्वारा किया गया यह कृत्य देश की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी।”महिला मोर्चा जिला महामंत्री ने कहा कि “भारतीय संस्कृति शालीनता और मर्यादा की प्रतीक है। कांग्रेस नेताओं द्वारा किया गया यह प्रदर्शन भारतीय समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है। महिला मोर्चा इस प्रकार की राजनीति का पुरजोर विरोध करती है और आगे भी करती रहेगी।”प्रदर्शन में महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी स्वदेश चौधरी,कुसुम गौतम,बबीता सिंह,पूनम चौधरी,शालिनी शर्मा,अलका,सुमन शुक्ला, कल्पना भटनागर,शोभा सिंह के साथ कार्यकर्ता एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
AI Summit में कांग्रेस के कथित नग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का राज बाबू पार्क पर जोरदार प्रदर्शन
