आलू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में दो पुलिस कर्मी बुरी तरह ज़ख़्मी एक को हल्की चोट डायल 112 वैन हुई क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर चालक फरार

औरंगाबाद : बुलंदशहर एक ट्रैक्टर चालक ने पुलिस की डायल 112वैन को सामने से टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में वैन सवार तीन पुलिस कर्मी घायल हुए जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। एक को हायर सेंटर रेफर किया गया। मामला दर्ज कर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को तलाशा आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।पुलिस की डायल 112 पी आर वी वैन संख्या 2104 सूचना मिलने पर रविवार की शाम लगभग 8 बजे ग्राम सैदपुरा की तरफ जा रही थी। स्टेट हाइवे पर पवसरा तिराहे के समीप पिंटू होटल के सामने सामने से तीव्र गति से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली सोनालिका जिसमें आलू भरे हुए थे पुलिस वैन से जा टकरायी। भीषण भिड़ंत में पुलिस वैन पलट गई और उसमें सवार तीनों पुलिसकर्मियों को आसपास के लोगों ने दौड़ कर क्षतिग्रस्त वैन से बाहर निकाला। हेड कांस्टेबल अमरेश चौहान,चालक दीपांशु और कांस्टेबल शिवम कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया जहां हेड कांस्टेबल अमरेश चौहान का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शिवम कुमार को हलकी चोट आई। जबकि चालक दीपांशु की हालत गंभीर है। शिवम कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चालक निजामुद्दीन पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम नौबतपुर थाना औरंगाबाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। चालक फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *