बुलंदशहर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड का रविवार को जनपद के सभी बूथों पर सामूहिक श्रवण किया गया। गुलावठी नगर मंडल के बूथ संख्या-75 पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, राज्यसभा सांसद सुरेंद्रनगर तथा सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह की उपस्थिति रहे।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करने का संदेश दिया तथा डिजिटल सुरक्षा, KYC अपडेट, कृषि प्रगति, महाकुंभ की सांस्कृतिक महत्ता और तकनीकी विकास जैसे विषयों पर प्रकाश डाला।वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देने वाला प्रभावी मंच है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।
जनपद के बूथों पर ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण। गुलावठी बूथ-75 पर विशेष आयोजन
