उपजा की मासिक बैठक में पत्रकारों की समस्याओं व संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

बुलन्दशहर : यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) जनपद बुलन्दशहर की मासिक बैठक का आयोजन जिला पंचायत मॉल स्थित उपजा कार्यालय, काले आम पर किया गया। बैठक में जनपद के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पत्रकार हितों, संगठन की मजबूती एवं वर्तमान पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं कार्य करने के बेहतर वातावरण को सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। वक्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर देते हुए पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने का आह्वान किया।बैठक में पत्रकारों की समस्याओं, प्रशासनिक स्तर पर आने वाली चुनौतियों तथा पत्रकार कल्याण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि भविष्य में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएगा।इस अवसर पर सोनू कौशिक, माधव शर्मा, दीपक शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, अनिल कुमार, मोहित कौशिक, महबूब अली, वसीम सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।बैठक का समापन संगठन की एकजुटता बनाए रखने एवं पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *