बुलंदशहर : में नगर पालिका परिषद अनूपशहर के माननीय नगर अध्यक्ष ब्रजेश गोयल एवं ईओ गार्गी त्यागी के निर्देशन में एसएफआई दीपक कुमार के नेतृत्व में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 – 26 अंतर्गत क्षमता संवर्धन एवं व्यवहार परिवर्तन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें डोर टू डोर सेग्रीगेशन,होम कम्पोस्टिंग,आरआरआर सेंटर, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त एवं सभी दुकानों पर डस्टबिन सुनिश्चित करने हेतु सभी से चर्चा की गई नगर अध्यक्ष ब्रजेश गोयल द्वारा सभी कर्मचारियों को बताया कि सब मिल जुल कर परिवार भावना से कार्यों का संपादन करे ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त हो सके।कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन के सलाहकार एवं ट्रेनिंग पार्टनर डॉ बलजीत सिंह, जिओ स्टेट से सूर्यांश प्रताप सिंह,आईटीसी से दीपक सैनी द्वारा सभी को स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों पर ट्रेनिंग दी गई एवं व्यवहार परिवर्तन किया गया मौके पर चंद्रपाल सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, मनोज कुमार गोल्डी, बिट्टू चौधरी, मनीष गर्ग, अफजल गाजी, संदीप भारद्वाज सभासद स्वच्छता चैंपियन पुनीत सिंघल,सफाई नायक,स्वच्छता हीरो/सफाई कर्मचारीगण आईईसी ट्रेनिंग पार्टनर टीम उपस्थित रही। नगर अध्यक्ष ब्रजेश गोयल द्वारा सभी कर्मचारियों को बताया कि सब मिल जुल कर परिवार भावना से कार्यों का संपादन करे ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त हो सके।
नगर पालिका परिषद अनूपशहर को नंबर वन बनने हेतु कार्यशाला का आयोजन
