औरंगाबाद : बुलंदशहर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मंगलवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी के सौजन्य से विशेष अभियान शुरू किया जायेगा। इस अभियान के तहत ब्लाक लखावटी के सभी सरकारी गैर-सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर कीड़े मारने वाली दवा मुफ्त खिलाई जाएगी।जानकारी देते हुए चिकित्सा अधिकारी डॉ तहसीन रज़ा ने बताया कि एक वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को 10 फरवरी को कीड़े मारने वाली दवा नि:शुल्क खिलाई जाएगी। दवा से वंचित रहे बच्चों को 13 फरवरी को भी दवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होने कहा कि पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए दवा अवश्य लें। इसका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता है।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विशेष अभियान चलाया जाएगा ब्लाक लखावटी में पिचहतर हजार बच्चों को मुफ्त दवा पिलाने का लक्ष्य
