विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला है केंद्रीय बजट 2026-27

बुलंदशहर : आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बुलंदशहर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय सांसद डॉ. भोला सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट “विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला, किसानों, युवाओं, मध्यम वर्ग और राज्यों के सर्वांगीण विकास का रोडमैप” है। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में मोदी सरकार ने भारत की आर्थिक यात्रा को स्थिरता, राजकोषीय अनुशासन और सतत विकास की मजबूत नींव दी है।उन्होंने बताया किवर्ष 2026-27 में ऋण-से-जीडीपी अनुपात घटकर 55.6% हो गया है, जिसे 2030-31 तक 50% ±1% तक लाने का लक्ष्य रखा गया है।राजकोषीय घाटा 4.3% तक सीमित कर सरकार ने वित्तीय अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया है।कुल बाजार उधारी ₹17.2 लाख करोड़ एवं शुद्ध उधारी ₹11.7 लाख करोड़ रखकर निजी निवेश के लिए संतुलन बनाया गया है।किसानों और ग्रामीण भारत पर बजट के फोकस को रेखांकित करते हुए श्री चाहर ने कहा किBharat-VISTAAR AI प्लेटफॉर्म से किसानों को फसल, मौसम और बाजार की सटीक जानकारी मिलेगी।गंगा नदी पर नेशनल वाटरवे-1 के अंतर्गत वाराणसी में इनलैंड वॉटरवे शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित होने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।उन्होंने कहा कि हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, राष्ट्रीय राजमार्ग, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स और फ्रेट कॉरिडोर से उत्तर प्रदेश को देश का लॉजिस्टिक हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।मध्यम वर्ग को बड़ी राहतराष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ₹12 लाख तक की आय पर शून्य कर का प्रावधान ऐतिहासिक निर्णय है, जो “विवाद से विश्वास” की नीति को आगे बढ़ाता है। साथ ही सरल आईटीआर प्रणाली, एनआरआई के लिए विदेशी संपत्ति प्रकटीकरण योजना, शिक्षा-चिकित्सा पर TCS में कटौती, कैंसर सहित गंभीर बीमारियों की दवाओं पर शुल्क छूट आमजन के लिए बड़ी राहत है।इस अवसर पर सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के लिए विकास का स्वर्णिम अवसर लेकर आया है।उन्होंने कहा कि₹10,000 करोड़ का MSME ग्रोथ फंड राज्य के कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, हथकरघा और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूती देगा।Biopharma SHAKTI योजना से उत्तर प्रदेश फार्मा और मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र बनेगा।पूर्वांचल और बुंदेलखंड पर विशेष फोकस से बुनियादी ढांचे, निवेश और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। यह बजट उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।प्रेस वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ,कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि,गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा,संग्राम सिंह,हैप्पी शर्मा, प्रिंस सहित भाजपा किसान मोर्चा एवं पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *