बुलंदशहर : में आज जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव संगठन श्री राजीव चौधरी जी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री तरसपाल मलिक जी का जिला अध्यक्ष चौधरी पंकज प्रधान और जिला कार्यकारणी द्वारा स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महासचिव माननीय त्रिलोक त्यागी जी रहें।उससे पहले कार्यकर्ताओं ने मेरठ रोड स्थित शांतिदीप रिज़ॉर्ट पर इकट्ठे होकर दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया और सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ जोरदार तरीके से रोड शो किया पहले भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये उसके बाद शहीद चौक काला आम पर शहीद भगत सिंह जी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये अंसारी रोड चौराहे पर भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।उसके बाद मुख्य अतिथि मुख्य अतिथियों का कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कार्यालय पर पगड़ी बांधकर फूल मालाओं से स्वागत किया गया।राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि संगठन मै परिवर्तन आवश्यक होता है राजीव चौधरी और तरसपाल मलिक पुराने और अनुभवी कार्यकर्ता है संगठन को मजबूती मिलेगी।राजीव चौधरी ने विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा और संगठन को मजबूत कर आने वाले पंचायत और विधानसभा चुनाव मै पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।क्षेत्रीय अध्यक्ष तराशपाल मालिक ने कहा कि संगठन मै सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी पार्टी को बूथ लेवल पर मजबूत किया जाएगा। पदाधिकारी आपस मै समन्वय स्थापित करें।जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने सभी जिला पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत है।और कार्यकर्ताओं से अपील की कि आने वाली 14 फरबरी को लुहारली अगौता मै जयंत चौधरी जी की सभा को ऐतिहासिक बनाने केवली कार्यकर्ता पूरी ताकत लगा दें।कार्यक्रम मै राहुल गुर्जर ,दिलनवाज खान, मुकेश प्रमुख,अंजू मुस्कान,निशु चौधरी,विनोद राव,श्रीपाल सिंह,हरेंद्र पप्पू, डा मांगेराम,सुशील गुर्जर, सुधीर चौधरी,मनुराज तेवतिया, जितेंद्र चौधरी,देवेश खैरपुर,भवतोश तेवतिया,रहीश अब्बासी,नावेद मियां,फुरकान अली,गुलजार भाई,मो जावेद,उत्तम चौधरी,विकास चौधरी,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रालोद जिला कार्यालय पर प्रदेश महासचिव व क्षेत्रीय अध्यक्ष किया स्वागत
