औरंगाबाद का हाल बेहाल कूड़ा करकट गंदा पानी वार्ड दस की यही कहानी

औरंगाबाद : बुलंदशहर नगर पंचायत औरंगाबाद में सर्वेसर्वाओं की अनदेखी के चलते वार्ड दस में बिन बारिश ही वार्ड के वाशिंदों को गंदगी और गलियों में बहते गन्दे बदबू दार पानी से जूझना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यहां के वाशिंदों की जिंदगी नरक बन चुकी है लेकिन कोई देखने सुनने वाला नहीं है।नगर पंचायत द्वारा सफाई व्यवस्था के लिए सैकड़ों सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपए हर महीने खर्च किए जा रहे हैं। सड़कों नालियों के विकास के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं बाबजूद हकीकत इसके कोसों दूर है। नगर की सफाई व्यवस्था और विकास का जमीनी जीता-जागता नमूना यदि देखना है तो वार्ड दस में देखा जा सकता है। इस वार्ड में सुबह वाल्मीकिt चौक से लोहारु‌ मस्जिद तक दोनों और नालियों में गंदा पानी बहता हुआ सर्वेसर्वाओं के कारनामे उजागर करता नजर आ जायेगा। यही नहीं वार्ड दस के बजरिया मौहल्ले में गलियों में बहते गन्दे बदबूदार पानी में होकर गुजरते मौहल्ले वाले नगर पंचायत के सर्वेसर्वाओं को जी भरकर कोसते साफ नजर आते हैं। आये दिन गन्दे पानी बहने की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं लेकिन सर्वेसर्वाओं की सेहत पर कोई असर देखने में नहीं आता।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *