उपाध्यक्ष व को ऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने मनरेगा चौपाल लगाकर 13 फरवरी को होने वाली पदयात्रा को सफल करने का किया आह्वान

बुलंदशहर : शनिवार को विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव नूरपुर करनपुर में अंबेडकर भवन व ग्राम प्रधानों व पार्टी पदाधिकारी के साथ मनरेगा संग्राम चौपाल में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चौपाल को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष व कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने 10 जनवरी से 25 फरवरी तक चल रहे कांग्रेस पार्टी के मनरेगा बचाव संग्राम अभियान के अंतर्गत 13 फरवरी को होने वाली 15 किलोमीटर की पदयात्रा को भव्य बनाने के लिए उपस्थित लोगों से एक जुट होकर सफल करने का आह्वान करते हुए भाजपा सरकार द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के संविधान पर आए दिन किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने भाजपा को किसान नौजवान पर प्रहार के बाद वर्तमान में मनरेगा में बदलाव कर मजदूरों की कमर तोड़कर संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया उपाध्यक्ष व कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि वर्तमान मनरेगा बदलाव के माध्यम से मजदूरों के साथ-साथ ग्राम प्रधान के अधिकारों को भी खत्म करने की साजिश है सभी ग्राम प्रधान व मजदूर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के साथ मिलकर आगामी 13 तारीख फ़रवरी को होने वाली मनरेगा बचाव संग्राम 15 किलोमीटर की पदयात्रा में जोड़कर भाजपा को उखाड़ फेंकने में अपना सहयोग प्रदान करें बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता बबलू कुरैशी व संचालन प्रमोद जाटव ने किया बैठक चौपाल में ग्राम प्रधान राय सिंह, कालू जाटव, ओमवीर जाटव, धर्मवीर, गज्जन कुमार, रंजन सिंह, प्रेमवीर, बुद्ध पाल, लोग आदि सम्मिलित रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *