बुलंदशहर : राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष चौधरी पंकज प्रधान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोकदल बुलन्दशहर के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आहूत की गयी जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मै राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री पी के सिंह जी, नवनियुक्त प्रदेश महासचिव संगठन श्री राजीव चौधरी जी रहे।बैठक मै राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आगामी 14 फरबरी को ग्राम लुहारली मै शहीद सूबेदार रंजीत सिंह जी की प्रतिमा अनावरण एवं जनसभा के प्रस्तावित कार्यक्रम को बेहद भव्य और सफल बनाने की रणनीति पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विचार विमर्श किया। सभी ने एकमत होकर कार्यक्रम को शानदार बनाने के लिए पूरी ताकत लगाने पर जोर दिया। सभी ने तन मन और धन से सहयोग करने का भरोसा दिया और जयंत चौधरी जी का जनपद मै ऐतिहासिक कार्यक्रम करने की शपथ ली।बैठक मै पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तेवतिया,अरुण चौधरी जी प्रदेश महासचिव, डा कुंवरवीर सिंह जिला संयोजक, युवा जिलाध्यक्ष राहुल गुर्जर, प्रदेश महासचिव किसान प्रकोष्ठ गजेंद्र सिंह तेवतिया,किसान प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव जगपाल सिंह, प्रदेश सचिव युवा रालोद अभिषेक त्यागी ,अल्संख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नईम खान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुकेश प्रमुख, जिला उपाध्यक्षभवतोष तेवतिया,क्षेत्रीय महासचिव योगेन्द्र लोधी, जिला महासचिव रहीश अब्बासी,जिला महासचिव डा मांगेराम खटीक,क्षेत्रीय महासचिव सुशील गुर्जर जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,जितेंद्र शर्मा,मनुराज तेवतिया, जिला उपाध्यक्ष श्रीपाल सिंह,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गौतम,मुकेश शर्मा, जिला महासचिव डा उत्तम सिंह,जिला महासचिव,मोहित सिरोही, जिलामहासचिव बॉबी प्रधान,जिला उपाध्यक्ष सतीश चौधरी,किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ठाकुर गवेंद्र सिंह,जिला सचिव मोहकम राठी,जिला सचिव महेश डबास, जिला सचिव जुबेर चौधरी, जिला सचिव डॉक्टर अरशद, प्रहलाद सिंह,सिकंदराबाद विधानसभा अध्यक्ष रोहित रावत,अनूप शहर विधानसभा अध्यक्ष देशराज सिंह,मनीष तेवतिया, ओमवीर मालिक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय पर बैठक हुई संपन्न
