“शिक्षकों के हित में योगी सरकार का बड़ा कदम—कैशलेस चिकित्सा सुविधा पर प्रेस वार्ता।”

बुलंदशहर : आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बुलंदशहर पर प्रदेश के बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, विशेष शिक्षक (CWSN) सहित अन्य शिक्षाकर्मियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदान की गई कैशलेस चिकित्सा सुविधा के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शिक्षक एम.एल.सी. एवं मुख्य अतिथि श्री चंद शर्मा ने कहा कि यह योजना शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कार्यरत उपर्युक्त शिक्षकों/कर्मियों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा अनुमन्य कराये जाने प्रति कार्मिक अनुमनित रू० 3000/- वार्षिक प्रीमियम की दर से व्यय भार अनुमनित है। इससे लाभान्वित होने वाले कार्मिकों की लगभग संख्या – 15,00,000 के सापेक्ष धनराशि लगभग रू० 400 करोड़ का वार्षिक वित्तीय व्यय भार अनुमनित है, जो प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उक्त कैशलेस उपचार सुविधा योजना का क्रियान्वयन State Agency for Comprehensive Health and Integrated Services (SACHIS) के माध्यम से कराया जाना प्रस्तावित है। उक्त सुविधा राजकीय चिकित्सालयों तथा साचिस के साथ संबद्ध निजी चिकित्सालयों में अनुमन्य होगी, जिसकी दरें वही होंगी जो प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा समय-समय पर अनुमोदित की जायेगी। उन्होंने कहा कि अब शिक्षकगण बिना आर्थिक चिंता के बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।“माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षक हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा से शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक एवं उनके आश्रित परिवार सुरक्षित महसूस करेंगे। यह योजना न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा देती है, बल्कि शिक्षक समाज का मनोबल भी बढ़ाती है। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि“भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। शिक्षक राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं और उनके स्वास्थ्य की चिंता करना सरकार की प्राथमिकता है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा से शिक्षकों को बड़ा संबल मिला है। भाजपा सदैव शिक्षक समाज के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।”इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि,भाजपा नेता जयप्रकाश शर्मा ,गौरव मित्तल ,अभिनव वर्मा, जय भगवान त्रिवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *