जहांगीराबाद, समाजसेवी सुविन भारद्वाज का व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों ने किया स्वागत-सम्मान

बुलंदशहर : में ◆समाजसेवा के फील्ड में उत्कृष्ट कार्यो को लेकर अमेरिका की जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में सम्मानित हुए डॉ. सुविन◆नगर की व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान टीम के पदाधिकारीयो ने प्रमुख समाज सेवी डॉ सुविन भारद्वाज के आवास पर जाकर स्वागत अभिनंदन किया।◆विदित रहें कि डॉ. सुविन भारद्वाज को जॉर्जिया यूनिवर्सिटी, अमेरिका द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि और राष्ट्रीय सम्मान सफलता पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। ◆सुबिन भारद्वाज को मिली उपाधि पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रोहित पहाड़ी ने उन्हें बधाई दी और बताया कि सामाजिक कल्याण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों और समर्पण को देखते हुए यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया, जो उनके कार्यों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाता है। ◆व्यापारी राजकुमार गोयल ने डॉ सुविन भारद्वाज को बधाई दी और कहा कि उन्हें इस उपाधि मिलने की खुशी है और अपने इस सम्मान का वास्तव में हकदार है।◆व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने डॉ सुविन भारद्वाज को माला पहनाकर और राधा कृष्ण की तस्वीर भेट की।◆इस मौके पर सखी महाराज जी, राजकुमार गोयल, नरेश बंसल, दीपक अग्रवाल, जय भगवान गुप्ता, संजय बंसल, मुक्की सिंघल, गौरव पहाड़ी, निकुंज गोयल आदि रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *