बुलंदशहर : में बजट 2026 आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता। इस बजट में न तो शिक्षा क्षेत्र के लिए कोई ठोस और दूरदर्शी रणनीति दिखाई देती है* और न ही रोजगार सृजन के लिए कोई प्रभावी योजना। महँगाई से जूझ रही रसोई को तो मानो पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। कुल मिलाकर यह बजट उच्च वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया प्रतीत होता है, जबकि मध्यम और निम्न वर्ग के हितों की उपेक्षा साफ दिखाई देती है। आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय यह बजट केवल कागजी घोषणाओं और शोपीस तक सीमित रह गया है।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल परवेज अंसारी
