बुलंदशहर : में दिनांक 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद बुलंदशहर के सानिध्य में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर *पराक्रम दिवस* का आयोजन बलीपुर नहर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर मनाया गया पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश कुमार जिंदल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं एवं उनके बलिदानों को याद किया उन्होंने कहा की ऐसी शख्सियत युगों में पैदा होती है हम उनका अनुसरण करने का प्रयास मात्र कर लें तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा।कार्यक्रम संयोजक पीके शर्मा जी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया प्रमुख रूप से औरंगाबाद से राजेश गोयल वरिष्ठ पत्रकार एनसीसी के छात्र सामाजिक संगठनों से जुड़े व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर पराक्रम दिवस का आयोजन
