बुलंदशहर : आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मतदाता गहन संरक्षण अभियान (SIR) को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक दूल्हेरा द्वारा किया गया। बैठक में विधायक गण संजय शर्मा,सी पी सिंह लोधी, लक्ष्मी राज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया की गरिमा मयी उपस्थिति रही।बैठक में जिले भर से उपस्थित मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मतदाता गहन संरक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। सभी मंडल अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में फार्म-6 भरवाने हेतु पूरी मैपिंग के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। बैठक के माध्यम से अभियान को और अधिक प्रभावी एवं सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि मतदाता गहन संरक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक अनुशासन के साथ अभियान में जुटें और फार्म-6 भरवाने के कार्य को प्राथमिकता दें।जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने के लिए कार्य करती रही है। मतदाता गहन संरक्षण अभियान के माध्यम से जिले के हर पात्र नागरिक को मताधिकार दिलाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर संपर्क कर अभियान को गति दें और निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें।बैठक के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय चौधरी, संजय गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रधान, अरविंद दीक्षित ,ऊषा बंसल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधीर शर्मा, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर लोधी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शशि शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिवाकर सिंह, आईटी विभाग जिला संयोजक अंशुल शर्मा, कुलदीप चौधरी, आनंद चौधरी, अभिनव वर्मा, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया, बिल्लू पंडित ,डम्बर सिंह, मयंक वार्ष्णेय, संदीप त्यागी, सचिन शर्मा , कल्पना वर्मा, सुरेश शर्मा ,पवन लोधी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मतदाता गहन संरक्षण अभियान (SIR) को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
