बुलंदशहर : में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 100वीं जन्म जयंती के पावन उपलक्ष में अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री विकास चौहान के नेतृत्व में जनपद बुलंदशहर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के सभी पार्कों में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उन्हें पुष्पमाला अर्पित की गई। इसके उपरांत बुलंदशहर स्थित काले आम चौराहे पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की प्रतिमा पर एवं भाजपा जिला कार्यालय पर दीपदान कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा अटल स्मृति वर्ष के माध्यम से हम उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं। महापुरुषों के सम्मान के साथ स्वच्छता का यह अभियान समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेगा।”“भाजपा कार्यकर्ता अटल जी और शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा, स्वच्छता और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे।”इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने कहा कि“अटल बिहारी वाजपेई जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीवंत मिसाल है।समस्त कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि शर्मा, अभिनव वर्मा, अनुज चौहान, आयुष गुप्ता, कल्पना वर्मा रीना लोधी पूनम चौधरी, शालिनी शर्मा ,सुमन शर्मा, गोरी चौधरी, डॉली शर्मा,कपिल राठौर, हिमांशु तोमर, संस्कार वर्मा, प्रतीक शर्मा, तरुण पालीवाल, सुभाष गिहेरा एव पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।-
अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती पर जिला अध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में बुलंदशहर में श्रद्धा, स्वच्छता और स्मृति कार्यक्रम
