बुलंदशहर : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भूड़ चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, प्रदेश मंत्री सोमेंद्र तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया, क्षेत्रीय सह-कोषाध्यक्ष हिमांशु मित्तल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और किसान हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
123वीं जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण।*बुलंदशहर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भूड़ चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, प्रदेश मंत्री सोमेंद्र तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया, क्षेत्रीय सह-कोषाध्यक्ष हिमांशु मित्तल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और किसान हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
