औरंगाबाद : बुलंदशहर नया सवेरा चेरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा गुरुवार को लोक किसान इंटर कालेज ईलना परवाना में बच्चों को जर्सी वितरण किया गया। जर्सी वितरण कर फाउंडेशन ने निर्धन छात्र छात्राओं को सर्दी से बचाव का साधन मुहैया कराया।नया सवेरा चेरिटेबल फाउण्डेशन के अधिकारी गुरुवार को विद्यालय पहुंचे और कालेज के प्रधानाचार्य नानक चंद के सहयोग से कमजोर आर्थिक स्थिति वाले कक्षा छह से कक्षा बारह तक के सभी बच्चों को गर्म जर्सियों का वितरण किया। प्रधानाचार्य नानक चंद ने फाउंडेशन की पहल का स्वागत और सराहना करते हुए बताया कि नया सवेरा चेरिटेबल फाउण्डेशन गरीब लोगों और बच्चों की सहायता करता रहता है और स्कूलों में जर्सी वितरण तथा निर्धन लोगों को कंबल वितरित करता आ रहा है। उन्होने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। हर व्यक्ति को अपनी हैसियत के अनुसार पात्र लोगों की हर संभव मदद करनी चाहिए। जितेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, अंकुर शर्मा कपिल कुमार भानु प्रताप रविन्द्र सिंह मनोज कुमार दीपक कुमार सुमित कुमार रमेश चंद्र ललित कुमार ओमपाल सिंह विजय कुमार शर्मा रामाश्रय यादव चंद्रवीर सिंह मुकेश कुमार आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
नया सवेरा फाउंडेशन ने किया स्कूली बच्चों को जर्सी वितरण लोक किसान इंटर कालेज ईलना परवाना में हुआ आयोजन
