बुलंदशहर : में आज दिनांक 30.10.2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रघुवर दयाल प्रभु दयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय जहांगीराबाद में “भाषण प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 की थीम “एक भारत श्रेष्ठ भारत”को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधक गिरीश गर्ग, निदेशक शरद अग्रवाल और प्राचार्य डॉ शीनू चौधरी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के विषय में महत्वपूर्ण कदम उठाने पर बल दिया। भारत ने अपनी विविधता और ऐतिहासिक विरासत के कारण सदैव विश्व के मानचित्र पर गौरवशाली स्थान रखा है। छात्राओं ने विचार व्यक्त करते हुए अनेक विषयों जैसे राष्ट्र की एकता में युवाओं की भूमिका, सरदार पटेल लौह पुरुष का लौह संकल्प, एकता ही राष्ट्र की शक्ति है और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर अपने विचार रखें। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रज्ञा चौधरी, द्वितीय हंसिका बंसल और तृतीय स्थान खुशबू ने प्राप्त किया। प्रबंधक गिरीश गर्ग और निदेशक शरद अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन भागीदारी से ही जन कल्याण संभव है इसीलिए सभी को देश को आगे बढ़ाने का पूर्ण प्रयास करना चाहिए, वहीं प्राचार्य डॉ शीनू चौधरी ने कहा कि हमें राष्ट्रीय एकता दिवस पर”भारत का सर्वश्रेष्ठ समय, राष्ट्रीय एकता के नाम” जैसे विविधता में एकता के वाक्य को सार्थक करने की तरफ कदम बढ़ाना चाहिए, तभी राष्ट्र की उन्नति संभव हो सकती है। कार्यक्रम का संचालन रिंकू राघव ने किया।
कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय जहांगीराबाद में “भाषण प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया
