बुलंदशहर : में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में 10 दिवसीय कार्यक्रम दिनांक 12.06.2025 से 21.06.2025 तक आयोजित किए जा रहें हैं। इस श्रृंखला में द्वितीय दिवसीय कार्यक्रम में ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग‘ जो इस वर्ष योग दिवस हेतु थीम है इस संकल्पना को बढ़ावा देने हेतु हमारी जीवनशैली को स्वस्थ बनाये रखने के लिए खान-पान सम्बन्धी स्वस्थ आदतों, पौष्टिक आहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, आज दिनांक 13.06.2025 को गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में ‘‘खान-पान का हमारी जीवनशैली पर पड़ने वाले प्रभाव‘‘ के विषय में व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को खान-पान सम्बन्धी स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया और स्वस्थ जीवनशैली जीने की ओर उन्हें अग्रसर किया गया। इस कार्यक्रम में गृहविज्ञान प्रवक्ता श्रीमती पूर्णिमा सिंह जी ने छात्राओं को सम्बन्धित विषय पर व्याख्यान देते हुए सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अन्तिम चरण में प्राचार्या डाॅ0 अंशु बंसल जी ने छात्राओं को स्वास्थ्य ही सम्पत्ति है का उदाहरण देते हुए आहार सम्बन्धी आदतों को सुधारने व अपने जीवन को सम्पूर्ण रूप से स्वस्थ तरीके से व्यतीत करने व स्वास्थ्य को अमूल्य निधि बताते हुए छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में ‘‘खान-पान का हमारी जीवनशैली पर पड़ने वाले प्रभाव‘‘ के विषय में व्याख्यान का आयोजन किया गया
