रालोद जिला कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की जयंती पर हवन यज्ञ कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बुलंदशहर : RLD आज जिला कार्यालय पर किसान मजदूरों शोषितों के मसीहा पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोद स्व चौधरी अजित सिंह की जयंती पर हवन यज्ञ कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान ने कहा कि स्व चौधरी अजित सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे चीनी मिलों के लाइसेंस देकर गन्ना किसानों की दुर्दशा को खत्म किया। जनपद बुलंदशहर मै तीन चीनी मिलों को लगवाने का काम किया।प्रदेश महासचिव संगठन श्री राजीव चौधरी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अजित जी बहुत सरल और ईमानदार नेता थे जिन्होंने किसान कमेरे वर्ग के लिए काम किया।प्रदेश सचिव सुनील चरोरा ने कहा कि अजित सिंह जी के मन मै हमेशा किसान वर्ग खासकर गन्ना किसानों का दर्द रहता था और जब वो उद्योग मंत्री बने तो उन्होंने किसानों की भलाई के लिए अपनी कलम चलाई।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान,प्रदेश महासचिव संगठन श्री राजीव चौधरी,मुकेश प्रमुख, डा कुंवरवीर सिंह,सुनील चरोरा,राहुल गुर्जर,उत्तम चौधरी,धीरेन्द्र उर्फ नीटू,निशु चौधरी,मीरा भटनागर श्रीपाल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *