बुलन्दशहर : अपना दल एस के स्याना विधानसभा कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी का अपना दल एस बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी द्वारा माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन की सहयोगी पार्टी अपना दल एस जनपद बुलंदशहर में जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी के नेतृत्व में लगातार संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रही है।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी का भी विधानसभा अध्यक्ष दीपक गौतम द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह लोधी (विधायक स्याना), राजकुमार भुर्जी (जिला अध्यक्ष, अपना दल एस), संदीप त्यागी (मंडल अध्यक्ष भाजपा), दीपक गौतम (विधानसभा अध्यक्ष), गंगाशरण चौहान (जिला अध्यक्ष शिक्षक मंच), गोपाल शर्मा (जिला अध्यक्ष बौद्धिक मंच), डॉ. प्रशांत लोधी (चिकित्सा मंच), प्रतीक भारद्वाज (जिला उपाध्यक्ष युवा मंच), मुन्ना अहमद अल्वी, अंकुर पाल, दर्शन कुमार, केशव पंडित सहित कई कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
स्याना विधानसभा कार्यालय पर विधायक का स्वागत
