बुलंदशहर : तहसील खुरजा क्षेत्र के ग्राम खबरा निवासी सूबेदार अरविंद सोलंकी द्वारा एशियन गेम व ओलंपियन मे गोल्ड मेडल अवार्ड जीतने पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व मे गोल्ड मेडल विजेता अरविन्द सोलंकी का जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया,खुरजा तहसील क्षेत्र के ग्राम खबरा निवासी अरविन्द सोलंकी भारतीय सेना मे सूबेदार के पद पर कार्यरत है, उन्होंने एशियन गेम व ओलंपियन में अपने प्रतिद्वंदी को पछाड गोल्ड मेडल अवार्ड जीत अपने माता,पिता गांव खबरा व जनपद बुलंदशहर का ही नही वरन उत्तर प्रदेश व भारत का गौरव बढ़ा युवाओं को देश के लिये कुछ करने के प्रति जागृत किया है, बुधवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व मे ओलम्पियन विजेता सूबेदार अरविन्द सिंह का नोटों की माला पहना, शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया, इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश मे अन्न की आपूर्ती करने वाले किसान का बेटा देश की रक्षा करने के साथ संसार भर मे देश का मान बढ़ाने मे भी अग्रणी भूमिका निभा रहे है, उन्होने कहा कि वास्तव मे किसान और उसका परिवार देश की रीढ़ है इसे नकारा नही जा सकता है, इस अवसर पर राजपूतो एवं कांग्रेस के कददावर नेता प्रोफेसर अजय छौकर ने गोल्ड विजेता अरविन्द सोलंकी को बधाई दी साथ ही उन्हें राष्ट्र प्रेम की जीती जागती मिसाल बताते हुए कहा कि राजपूत समाज सदैव से राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र रक्षा मे अपने प्राणो का बलिदान देने के लिये जाना जाता रहा है अरविन्द सोलंकी इस मिसाल को जीवंत कर रहे है, इस अवसर पर बंटी सिंह लोधी, ठाकुर सुनील सोलंकी, चंद्रपाल सिंह चौहान फ़ौजी, धर्मेंद्र सोलंकी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे,राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक गुप्ता, जिला मुख्य सचिव ठाकुर नरेंद्र सिंह जादौन प्रत्याशी, प्रदेश युवा सोशल मीडिया प्रभारी सुमित जादौन
किसान के बेटे देश की रक्षा के साथ संसार मे भारत का मान बढ़ा रहे
