अपना शहर

जिला कारागार में महिला बंदियों द्वारा पूर्ण हर्ष-उल्लास के साथ करवा चौथ का पावन पर्व मनाया गया

बुलंदशहर : आज दिनांक 01.11.2023 को जिला कारागार बुलन्दशहर में निरूद्ध महिला बंदियों द्वारा पूर्ण हर्ष-उल्लास के साथ करवा चौथ का पावन पर्व मनाया गया। करवा चौथ का व्रत रखे जाने में किसी भी महिला बंदी को कोई समस्या न होने पाये इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए कारागार प्रशासन द्वारा महिला अहाते में सम्पूर्ण व्यवस्था की गई। करवा चौथ के त्यौहार से 02 दिन पूर्व ही स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से महिला बंदियों को साडिया, लेडीज सूट, मेहंदी की कोन, पूजा एवं श्रृंगार का सामान इत्यादि उपलब्ध करा दिया गया था। महिला बंदियों द्वारा पूर्ण विधि-विधान के साथ तैयार होकर अहाते में स्थित मन्दिर के सम्मुख बैठकर पूजा अर्चना की गई। महिला अहाते में कुल 35 हिन्दू महिला एवं 02 मुस्लिम महिलाओं द्वारा करवा चौथ का व्रत रखा गया तथा सभी ने एक साथ मिलकर एक दूसरे के हाथ में मेहंदी लगाकर त्यौहार को खुशी खुशी मनाया। इस अवसर पर जिन महिला बंदियों (07 महिला बंदियों) के पति कारागार से बाहर है ऐसी महिलाओं की लैपटॉप पर वीडियो कॉल पर बात कराई गई तथा शेष महिला बंदियों के पति जो कारागार में निरूद्ध है उनके लिए सायंकाल में कारागार के बहुउद्देशीय हॉल में विशेष व्यवस्था कर मुलाकात कराई गई।महिला बंदियों द्वारा चन्द्रमा एवं अपने जीवन साथी के दर्शन कर जल ग्रहण किया तथा कारागार प्रशासन द्वारा महिला बंदियों के सांयकाल के भोजन के लिए विशेष (रसगुल्ला, खीर, पूड़ी सब्जी इत्यादि) व्यवस्था की गई। इस प्रकार करवा चौथ का पर्व शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *