महिलाओं, किसानों, नौजवानों और गरीबों की सशक्त आवाज हैं प्रियंका गांधी
बुलंदशहर : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर द्वारा जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में मलका पार्क, काला आम चौराहे पर ऐतिहासिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। बैंड-बाजे की धुन पर कांग्रेसियों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया और एकदूसरे को मुबारकबाद दी। कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी के स्वस्थ होने, दीर्घायु होने की कामना की। प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने एकजुट होकर नफरत के खिलाफ और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष करते रहने का संकल्प लिया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि प्रियंका गांधी महिलाओं, नौजवानों, किसानों, गरीबों और शोषित-वंचित वर्गों की सशक्त आवाज़ हैं। उन्होंने सदैव अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से संघर्ष किया है तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ी रही हैं।जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रियंका गांधी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में देश में सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे को और मजबूत करने का संकल्प लिया।पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, मनोज शर्मा और नईम मंसूरी ने कहा कि प्रियंका गांधी इंदिरा गांधी जी की प्रतिमूर्ति हैं। देश आज उनकी तरफ उम्मीद लगाए हुए है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जी ने बुलंदशहर को हमेशा महत्व दिया है। काला आम चौराहे बैंड बाजों और डांस करते कांग्रेसियों को देखकर लोगों में भी चर्चा रही और आमजन भी प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई देता हुआ नजर आया।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, नरेंद्र चौधरी, शिवकुमार शर्मा , नईम मंसूरी मनीष चतुर्वेदी, देशदीपक भारद्वाज, इसराइल गहलोत, सचिन वशिष्ठ, मनोज शर्मा, शकील अहमद, मुनीर अकबर, आशु कुरैशी, दिनेश शर्मा, देव शर्मा, फिरोज खान, कैप्टन अनोखेलाल शर्मा, अल्लाह दिया, स्वामी हरेंद्र नाथ, नंदकिशोर, इशू शर्मा, मिंटू चौधरी, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, सुभाष अकेला, पुष्पेंद्र चौधरी, साहिल शाह, राजेंद्र सागर, शोएब खान, नवाब खान, नवाब खान, धर्मेंद्र महावर, सुरेंद्र राघव, हाफिज जीशान, नरेश शर्मा, जेपी शर्मा, अब्दुल रहमान मंसूरी, जुबेर अहमद, शाहनवाज, अशोक फौजी, कुंवर आदिल, एसपी सिंह राजौरा, हर्षवर्धन बाल्मिकी, दीपक शर्मा, सतवीर सिंह, राजेंद्र प्रजापति, इस्लामुद्दीन सैफी, अनिल शर्मा, महेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
