किसानों ने पकड़ी साबित गढ़ चीनी मिल के कांटे पर घटतोली किसान यूनियन चढूनी के नेतृत्व में हुआ जोरदार हंगामा मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भी घटतोली को पकड़ा।

औरंगाबाद : बुलंदशहर किसानों ने साबित गढ़ चीनी मिल के एक गन्ना तौल केंद्र पर गन्ना घटतोली पकड़ कर जोरदार हंगामा किया। किसान यूनियन चढूनी के नेतृत्व में धरना शुरू किया गया और गन्ना अधिकारीयों को मौके पर तलब किया गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भी किसानों की शिकायत की जांच पड़ताल कर घटतोली मौके पर पकड़ी। अधिकारियों ने तोल लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन देकर पीछा छुड़ाया। किसान यूनियन ने घटतोली ना रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।गांव भंडौली निवासी किसान रघुवीर सिंह जो कि किसान यूनियन चढूनी के तहसील अध्यक्ष भी हैं शनिवार की सुबह अपने टैक्टर ट्राली से गन्ना डालने साबित गढ़ चीनी मिल के भंडोली कांटे नं एक पर पहुंचे। क्षेत्रीय किसानों द्वारा की जा रहीं घटतौली की शिकायतों के मद्देनजर रघुवीर सिंह अपने गन्ना लदे वाहन की अन्य धर्म कांटे पर तोल कराने के उपरांत चीनी मिल के कांटे पर पहुंचे थे। तोल लिपिक ने उनके गन्ना तौल में एक कुंटल पच्चीस किग्रा की घटतोली कर दी। वहां मौजूद तमाम किसानों ने भी घटतोली की शिकायत बताई तो हंगामा खड़ा हो गया और तोल लिपिक भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलने पर किसान यूनियन चढूनी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी अगौता तथा चीनी मिल के जी एम को स्थिति से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की। चीनी मिल के डी सी ओ नीरज और सोसायटी के डिप्टी हेमराज मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी अतुल चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तोल लिपिक अभिषेक राठी को अनुपस्थित पाया। किसानों की शिकायत पर कांटे की जांच की गई तो घटतोली की शिकायत सही पाई गई। अधिकारियों ने तोल लिपिक के खिलाफ मामला दर्ज कराये जाने का आश्वासन दिया। तभी किसानों का हंगामा शांत हो सका। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी, तहसील अध्यक्ष रघुवीर सिंह जिला संगठन मंत्री सोनपाल सिंह हितेश कुमार जोगेंद्र सिंह नरोत्तम निरादर धर्मेंद्र सिंह मुकेश कुमार सहित सैंकड़ों किसान मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *