आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला मोर्चा द्वारा जिला महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन

बुलंदशहर : में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा) प्रिया अग्रवाल, तथा जिला अध्यक्ष भाजपा विकास चौहान उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि शर्मा ने की तथा संचालन कल्पना वर्मा ने किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्टी के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का प्रण लिया।मुख्य अतिथि डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं का सशक्तिकरण भारत के विकास का प्रमुख आधार बन गया है। आत्मनिर्भर भारत तभी संभव है जब भारत की नारी सशक्त और आत्मनिर्भर बने। आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं, और भाजपा सरकार महिलाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोल रही है।”उन्होंने आगे कहा कि “महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज की प्रत्येक बहन तक आत्मनिर्भर भारत का संदेश पहुँचाना है, ताकि हर महिला आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त हो सके।”भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि “महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति अधूरी है। आज भाजपा संगठन में महिला कार्यकर्ताओं का योगदान अभूतपूर्व है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में जो अवसर मिले हैं, वह देश के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय हैं।”उन्होंने कहा कि “महिला मोर्चा की यह ऊर्जा और संगठनात्मक शक्ति ही आत्मनिर्भर भारत की सच्ची पहचान है।”विशिष्ट अतिथि प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि “भाजपा महिला मोर्चा केवल राजनीति का संगठन नहीं, बल्कि सेवा और सशक्तिकरण का आंदोलन है। आत्मनिर्भर भारत अभियान में महिलाएं ही सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति हैं। हर महिला जब आत्मविश्वास से भरकर आगे बढ़ेगी, तभी राष्ट्र सशक्त होगा।”उन्होंने कहा कि “महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बने — यही इस सम्मेलन का उद्देश्य है।”इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मेलन महिलाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को गति प्रदान करेगा।इस अवसर पर विधायक मीनाक्षी सिंह पूर्व विधायक विमला सोलंकी, अनीता लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ,राजबाला सैनी, जिला पंचायत सदस्य अल्पना जादौन, जिला उपाध्यक्ष उषा बंसल, जिला महामंत्री संजय गुर्जर जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि,पूजा गुप्ता,सुधा शर्मा,के साथ प्रदेश/क्षेत्र व जिला टीम मंडल अध्यक्ष, समूह की बहनें ,सामाजिक संस्था की बहनें एवं कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *