रामघाट : बुलंदशहर डिबाई भाजपा विधायक चन्द्रपाल सिंह लोधी ने अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ में कालिदास मार्ग आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने की चर्चा कर प्रस्ताव दिए हैं। जिस प्रस्ताव में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हिंदू सम्राट स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह की स्मृति स्थल नरौरा का सौंदर्यीकरण विकास कार्य जल्द से जल्द कराने तथा बेलौन भवानी मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा संस्कृत विद्यालय के प्रस्ताव दिए हैं मुख्यमंत्री ने पूर्ण विश्वास दिया है कि डिबाई क्षेत्र में संपूर्ण विकास कार्य कराए जाएंगे इस मौके पर साथ में भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मलखान सिंह लोधी अंकुर लोधी मंडल महामंत्री नरौरा पिंटू लोधी मंडल अध्यक्ष दानपुर राहुल लोधी डिबाई यश प्रताप सिंह बेलौन आदि उपस्थित रहे।
डिबाई भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विकास कार्यों पर की चर्चा
Related Posts
मेन सदर बाजार में मनाया गया गणतंत्र दिवस अरसे से चली आ रही है बड़े कुएं पर ध्वजारोहण परंपरा
औरंगाबाद : बुलंदशहर मेन बाजार स्थित बड़े कुएं पर गणमान्य लोगों ने ध्वजारोहण किया।राष्टृगान के बाद देशभक्ति के नारे बुलंद किए गए।मेन सदर बाजार स्थित बड़े कुएं पर स्वतंत्रता दिवस…
आर के पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न
औरंगाबाद : बुलंदशहर आर के पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्या डा सपना श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण करके किया। राष्ट्रीय गीत गायन हुआ। तत्पश्चात प्रबंधक…