जिलाधिकारी को किसान दिवस के अवसर किसान नेताओं ने किसानों की समस्याओं से कराया अवगत

बुलंदशहर : भारतीय किसान यूनियन चढूनी के एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू ने बताया कि जिलाधिकारी बुलंदशहर श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विद्युत विभाग के अधिकारी गणों कोऑपरेटिव एवम् गन्ना अधिकारी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी चकबंदी विभाग से जिला बंदोबस्त अधिकारी व अन्य विभाग के अधिकारी गण जिला कृषि अधिकारी उपस्थित रहे जिसमें भारतीय किसान यूनियन चढूनी की तरफ से एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं को रखा गया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जिला अध्यक्ष अरब सिंह भारतीय किसान यूनियन भानू से सुधीर कुमार एडवोकेट मनोज राणा ने किसानों की समस्या रखी। इस मौके पर डॉ नईम रोहित चौधरी युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी जिला प्रभारी बुलंदशहर जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी सतेंद्र शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष शिकारपुर सैकड़ो किसान देवता पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे गन्ना की समस्या खाद की समस्या खतौनी की गड़बड़ी चकबंदी विभाग की समस्या बिजली की समस्या आवारा पशुओं की समस्या सरकारी नलकूप जो खराब है उनकी समस्या जबरन किसानों को नैनो व सल्फर आदि देने व अन्य समस्याओं पर वार्तालाप हुई जिसमें जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी गणों ने सभी विषयों पर लिखित प्रार्थना पत्र लिए व गुणवत्ता के आधार पर सब समस्याओं का गुणवत्ता से निस्तारण करने का आश्वासन जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया चौधरी कुलदीप गुड्डू ने कहा कि जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को किसानों की समस्या को किसान दिवस लगाकर सुनने के लिए बार-बार धन्यवाद अच्छे माहौल में सकारात्मक वार्तालाप संपन्न हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *